सितम्बर 10, 2024 4:31 अपराह्न

printer

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रबंधन समिति का गठन किया    

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रबंधन समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहब दानवे ने बताया कि समिति में तीन सह-आयोजक, विभिन्न समितियों के प्रमुख, विशेष आमंत्रित सदस्य और पदेन सदस्य शामिल हैं। नितिन गडकरी, चन्द्रशेखर बावनकुले, देवेन्द्र फड़नवीस, पीयूष गोयल, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, नारायण राणे और पार्टी के अन्य नेता विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में इस समिति का हिस्सा होंगे। श्री दानवे ने यह भी बताया कि पार्टी की मशीनरी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए इस प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार होंगे, जबकि रवींद्र चव्हाण प्रचार तंत्र की देखरेख करेंगे। गिरीश महाजन महायुति चुनाव अभियान समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला