मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 26, 2024 9:17 पूर्वाह्न | Bihar | BJP | Rajasthan

printer

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की

 

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि दिलीप जायसवाल बिहार राज्य इकाई के नए प्रमुख होंगे। राज्य विधान परिषद के सदस्य श्री जायसवाल, सम्राट चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब उप मुख्यमंत्री हैं।

राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सीपी जोशी का स्थान लेंगे। पार्टी ने छह राज्यों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किये हैं। हरीश द्विवेदी, को असम, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती विजया रहाटकर राजस्थान की सह-प्रभारी और सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु के सह-प्रभारी होंगे।