भारत जनजाति महोत्सव 2026 कल से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो रहा है। इस महोत्सव में आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता का प्रदर्शन होगा। इसका आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा सुंदर नर्सरी में किया जा रहा है।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम इसका उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 30 मार्च तक चलेगा। इसमें देश भर के 78 वन धन विकास केंद्रों के दो सौ से अधिक स्टॉल और तीन सौ से अधिक आदिवासी कारीगर शामिल होंगे।