मार्च 25, 2026 12:56 अपराह्न

printer

भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा कि देश भर में ईंधन की कोई कमी नहीं है

भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा है कि देश भर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि एलपीजी, कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक खरीदारी न करें।