प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्य में पेट्रोल और डीजल की बचत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने जनता से वाहनों का अनावश्यक उपयोग न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है और मंत्रियों, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को वाहनों के उपयोग में संयम बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की गैर-जरूरी खपत को कम किया जाना चाहिए। सभी विभागों को आधिकारिक कार्यक्रमों, दौरों, वीआईपी आवागमन और प्रोटोकॉल के नाम पर अतिरिक्त वाहनों की तैनाती बंद करने का निर्देश दिया गया है।
News On AIR | मई 13, 2026 2:15 अपराह्न
पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल और डीजल की बचत पर जोर दिया