मार्च 2, 2025 9:12 अपराह्न

printer

बेंगलुरु ओपन टेनिसः अनिरुद्ध चन्द्रशेखर और रे हो ने पुरुष डबल्‍स का खिताब जीता

बेंगलुरु ओपन टेनिस में, शीर्ष वरीयता प्राप्त अनिरुद्ध चन्द्रशेखर और रे हो पुरुष डबल्‍स खिताब जीतने में सफल रहे। इंडो-ताइवानी जोड़ी ने कल केएसएलटीए टेनिस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक बेयल्डन और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस को 6-2, 6-4 से हराया।

      इस जीत के साथ उन्होंने अपना छठा एटीपी चैलेंजर खिताब जीता। उनकी जीत ने बेंगलुरु ओपन में भारत की मजबूत डबल्‍स विरासत को भी बरकरार रखा, जहां अब तक नौ में से सात मुकाबलों में कम से कम एक भारतीय चैंपियन शामिल रहा है।