मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 4, 2025 6:51 पूर्वाह्न | Belgium | narendra modi | Princess Astrid

printer

बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगी

 

भारत की यात्रा पर आई बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह इस महीने 8 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। राजकुमारी एस्ट्रिड ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन सहित कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बेल्जियम के निवेश का स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि बेल्जियम की कंपनियां भारतीय विक्रेताओं को अपने साथ शामिल कर आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। दोनों देशों ने संस्थागत रक्षा सहयोग तंत्र स्थापित करने की संभावना पर भी सहमति व्यक्त की।