मार्च 24, 2026 2:23 अपराह्न

printer

बेलारूस की आर्यना सबालेंका मायामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की आर्यना सबलेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की झेंग किनवेन को हराया। सबलेंका ने एक घंटे 25 मिनट में 6-3, 6-4 से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ, सबलेंका लगातार 15वीं बार डब्ल्यू.टी.ए. क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। सबालेंका का अगला मुकाबला, अमरीका की हैली बैपटिस्ट से होगा।