मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 7, 2024 5:19 अपराह्न | दिल्‍ली भाजपा बैठक

printer

पिछले दस वर्षों में किए गए कार्यों के कारण लोगों ने एन डी ए सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश दिया- केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पीयूष गोयल ने आज कहा कि पिछले दस वर्षों में किए गए कार्यों के कारण लोगों ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन – एन डी ए सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है। दिल्‍ली भाजपा की कार्यकारी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने विभिन्‍न योजनाओं को कार्यान्वित करके देश का कायाकल्‍प कर दिया है। श्री गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल में देश में तिगुने विकास करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए श्री गोयल ने कहा कि देश के लोगों ने हाल के चुनावों में विपक्ष को नकार दिया है। इससे पहले, दिल्‍ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोगों ने हाल के चुनावों में राष्‍ट्रीय राजधानी में लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है। यह जीत अरविंद केजरीवाल की नेतृत्‍व वाली सरकार के कथित भ्रष्‍टाचार के प्रति एक प्रतिक्रिया है। इस बैठक में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधुड़ी और पार्टी के अन्‍य नेता भी उपस्थित थे।