मार्च 27, 2026 7:41 पूर्वाह्न

printer

बीसीसीआई ने आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल) के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्लेऑफ के आयोजन स्थलों की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। दूसरे चरण में 12 शहरों में 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली शामिल हैं। ये मैच 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेंगे। दूसरे चरण के पहले मैच में हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। इस चरण में आठ डबल-हेडर मैच होंगे। आईपीएल का पहला चरण कल से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में कल शाम वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।