मार्च 30, 2026 9:02 अपराह्न

printer

देश के 99.92% गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं: राज्य मंत्री पंकज चौधरी

सरकार ने आज कहा कि देश के 99.92% गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोकसभा में लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों के शत-प्रतिशत गांवों में भी बैंकिंग सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि है कि सरकार का प्रयास देश के सभी गांवों के 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार में प्रमुख बाधाएं कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे की कमी के साथ-साथ उपयुक्त परिसरों की अनुपलब्धता हैं।