मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 20, 2024 6:00 अपराह्न | AMIT SHAH-PARIVARTAN YATRA EVE AMIT SHAH-PARIVARTAN YATRA

printer

वोट-बैंक के लिए घुसपैठियों को बचा रही है झारखंड-सरकारः अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारखंड में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने साहेबगंज जिले के भोगनाडीह से संथाल परगना प्रमंडल के लिए भाजपा की परिवर्तन-यात्रा का भी शुभारंभ किया।

 

श्री अमित शाह ने पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो 75 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को दस-दस लाख रुपये तक निशुल्‍क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

उन्‍होंने आरोप लगाया कि बांग्‍लादेशी घुसपैठियों ने राज्‍य के संथाल-क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदल दिया है। गिरिडीह में एक और जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट-बैंक के लिए घुसपैठियों को बचा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला