बांग्लादेश में आज बोगुरा में ढाका जा रही नीलसागर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे 112 यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना के कारण राजधानी और उत्तरी बांग्लादेश के प्रमुख जिलों के बीच रेल संपर्क टूट गया।
यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे संताहार जंक्शन के पास बागबारी के नजदीक हुआ, जब इस रेलगाड़ी के करीब नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलगाड़ी ने पटरी की मरम्मत के लिए लगाए गए चेतावनी संकेतों पर ध्यान नहीं दिया।