जनवरी 9, 2026 1:05 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: पुलिस ने दीपू चंद्र दास हत्या मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बांग्लादेश में, पुलिस ने मेमनसिंह के भालुका में हिंदू श्रमिक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि मेमनसिंह पुलिस ने बुधवार दोपहर ढाका के डेमरा से इमाम यासीन अराफात को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय यासीन ने 18 दिसंबर को भीड़ द्वारा किए गए हमले को भड़काने और इसका नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला