बांग्लादेश में चुनाव आयोग द्वारा दो सौ 97 निर्वाचन क्षेत्रों में घोषित परिणामों के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगियों ने दो सौ 12 सीटें हासिल की हैं, जिनमें से अकेले बीएनपी ने दो सौ नौ सीटें जीतीं। उसके सहयोगी दलों – गणसंहिता आंदोलन, बांग्लादेश जातीय पार्टी और गण अधिकार परिषद ने एक-एक सीट जीती है। वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों ने 77 सीटें हासिल कीं। तीन सौ में से दो सौ 99 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ, एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। संसदीय चुनावों के साथ-साथ, राष्ट्रीय जनमत संग्रह में 60 दशमलव दो-छह प्रतिशत मतदान हुआ, जिससे प्रस्तावित सुधारों को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ।
News On AIR | फ़रवरी 13, 2026 6:32 अपराह्न | Bangladesh Nationalist Party
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी गठबंधन को प्रचंड बहुमत