फ़रवरी 16, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई विदेशी गणमान्य हो सकते हैं शामिल

बांग्लादेश में मंगलवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन देशों के विदेश मंत्रियों सहित कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्री बिरला की भागीदारी दोनों देशों के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता दर्शाती है। यह दोनों पड़ोसी देशों के साझा किए जाने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।