मार्च 28, 2026 2:07 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में IPL प्रसारण जारी, सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि आईपीएल के प्रसारण पर कोई प्रतिबंध नहीं है। श्री स्‍वपन ने एक निजी मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार खेलों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहती और आईपीएल के प्रसारण के लिए व्यावसायिक प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घोषणा से अंतरिम सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद की अनिश्चितता समाप्त हो गई है। यह प्रतिबंध मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने के विवाद के बाद लगाया गया था।
 
इस बीच, युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला