मई 12, 2026 7:52 पूर्वाह्न

printer

बंगलादेश ने ICC टी-20 विश्वकप से टीम के हटने के कारणों की जांच के लिए समिति बनाई

बंगलादेश में, क्रिकेट टीम के भारत में आईसीसी टी-20 विश्‍वकप से हटने के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्‍यों की जांच समिति गठित की गई है। 10 मई को जारी अधिकारिक आदेश के अनुसार पूर्व अपर सचिव डॉ. ए. के. एम अली उल्‍ला समिति के अध्‍यक्ष होंगे। समिति में बंगलादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और मौजूदा मुख्‍य चयनकर्ता हबिबुल बशर और सु्प्रीम कोर्ट के वकील फैसल दस्‍तगीर भी शामिल हैं। समिति से 15 दिन में जवाब देने को कहा  गया है।

बंगलादेश ने, सुरक्षा कारणो से भारत आने से बंग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के इंकार के बाद, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित टी20 विश्‍वकप से नाम वापस ले लिया था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बंगलादेश के गेंदबाज मुस्‍तफिजुर रहमान को आईपीएल अनुबंध से हटाने को कहा था। इसके बाद बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने बंगलादेश के मैच श्रीलंका में कराने का आग्रह किया था, जिसे आईसीसी ने नामंजूर कर दिया था।

टी20 विश्‍वकप इस वर्ष 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला