अप्रैल 7, 2026 12:29 अपराह्न

printer

आज तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज अपने तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

इस दौरान, श्री रहमान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत करेंगे। उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात करने की संभावना है।

फरवरी में बांग्लादेशी राष्ट्रीय राष्ट्रीय परिषद-बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह किसी बांग्लादेशी मंत्री का भारत का पहला दौरा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बातचीत में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करना, ऊर्जा सहयोग, सीमा प्रबंधन, नदी जल बंटवारा और व्यापार सुगमीकरण जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दौरे पर श्री रहमान के साथ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश सलाहकार हुमायूं कबीर भी होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला