अप्रैल 8, 2026 1:23 अपराह्न

printer

बांग्लादेश ने एलडीसी का दर्जा समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यूएन से मांगा अतिरिक्त समय

बांग्लादेश ने आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए, सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) का दर्जा समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक रूप से अतिरिक्त समय की मांग की है।
 
संयुक्‍त राष्‍ट्र के महा‍सचिव एंतोनियो गुतरश के लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा कि वर्तमान में देश कठिन आर्थिक चरण से गुजर रहा है। बांग्‍लादेश को नवम्‍बर 2026 तक निर्धारित एलडीसी दर्जे से बाहर आने से पहले इसे स्थिर बनाने के लिए और समय की जरूरत होगी। इस पत्र में बढ़ती आयात लागत, विदेशी विनिमय दवाब और व्‍यापक वैश्विक आथिक अस्थिरता का उल्‍लेख किया गया है। 
 
अधिकारियो ने बताया कि अतिरिक्‍त समय देश को अपने उत्‍पादन आधार को सशक्‍त बनाने, निर्यात प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ावा देने तथा व्‍यापक आर्थिक संकेतकों का स्थिर बनाने योग्‍य बनाएगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रावधानों के तहत इस परिवर्तन के लिए बेहतर तैया‍री करने के लिए बांग्‍लादेश ने तीन वर्ष की समय-सीमा के विस्‍तार की मांग की है। 
 
सरकार ने यह भी आगाह किया है कि समय से पहले यह दर्जा समाप्‍त होने से शुल्‍क मुक्‍त और कोटा मुक्‍त बाज़ार की पहुंच सहित मुख्‍य अंतरराष्‍ट्रीय समर्थन उपायों की हानि हो सकती है। इससे, विकास बढ़त के जोखिमपूर्ण होने की सम्‍भावना बनती है।   
 
बांग्‍लादेश दीर्घकालीक आर्थिक स्थिरता लक्ष्‍यों के साथ अपनी परिवर्तन समय-सीमा के अनुरूप बनाने की आशा कर रहा है। इसलिए इस आग्रह पर विकास नीति समिति सहित संयुक्‍त राष्‍ट्र में विचार-किया जाएगा।