मार्च 26, 2026 9:07 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश आज मना रहा 56वां स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीं शुभकामनाएं

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय दिवस मना रहा है, 26 मार्च, 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ढाका के बाहरी इलाके सावर में स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
 
इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बांग्लादेश को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई संबंधों पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।