मार्च 17, 2026 10:20 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान: मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा हत्याएं और जबरन लापता होने की घटनाओं का किया खुलासा

बलूचिस्तान में हिंसा तेज होने के साथ ही प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा दो लोगों की गैरकानूनी हत्या और अन्य लोगों के जबरन लापता होने की घटनाओं को उजागर किया है। ये घटनाएं प्रांत भर में गैरकानूनी हत्याओं और जबरन लापता होने की बढ़ती घटनाओं के बीच हुई हैं। 4 मार्च को केच जिले में 26 वर्षीय दुकानदार हातुम बलूच की क्रूर हत्या हुई थी।

 

9 मार्च को खारान जिले में 24 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल की हत्या पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी दस्ते ने कर दी थी। मानवाधिकार संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संस्थाओं से तत्काल कार्रवाई करने और न्याय, सम्मान तथा स्वतंत्रता के लिए बलूलियों के संघर्ष में उनका साथ देने की अपील की। मानवाधिकार संस्था ने बलूच नागरिक इमदाद सैयद पर हुए क्रूर अत्याचारों की भी आलोचना की है।