मार्च 26, 2026 2:31 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान पर गैर-न्यायिक हत्याओं और जबरन गायब किए जाने का आरोप लगाया

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान पर उनके देश में गैर-न्यायिक हत्याओं, जबरन गायब किए जाने और प्रताड़ना की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, बलूच राष्ट्रीय आंदोलन-बी.एन.एम. ने पाकिस्‍तान पर गंभीर रूप से मानवाधिकारों का उल्लंघन का आरोप लगाया। बी.एन.एम. के अध्यक्ष नसीम बलोच ने कहा कि यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान को जनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेस प्लस के अंतर्गत विशेष व्यापार दर्जा इस उम्मीद के साथ दिया था कि पाकिस्‍तान मानवाधिकार, श्रम अधिकार और लोकतांत्रिक शासन पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।