मई 6, 2025 9:11 अपराह्न

printer

बलूचिस्तानः माच शहर के पास एक काफिले पर हुए बम हमले में पाकिस्तानी अर्धसैनिक-बल के 7 जवान ढेर, 5 घायल

दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के कच्छी जिले के माच शहर के पास एक काफिले पर आज हुए बम हमले में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के सात जवान मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हाल के वर्षों में हिंसा बढ़ गई है। अलगाववादी समूह पाकिस्तानी अधिकारियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर रहे हैं और उन पर क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का आरोप लगा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला