पाकिस्तान के जाने माने मानवाधिकार संगठन ने कल बलूचिस्तान के नूश्की जिले में कैडेट कॉलेज के पास एक यात्री वाहन पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलाबारी में दस नागरिकों के मारे जाने की खबर दी है। हमले की निन्दा करते हुए बलूच वायस फॉर जस्टिस ने कहा है कि निहत्थे नागरिकों पर ऐसे हमले गैरकानूनी हैं और यह मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उसने ये भी कहा कि पाकिस्तानी सेना की जारी कार्यवाही में बढती हिंसा से पूरे बलूचिस्तान में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया है।
बलूचिस्तान की मानवाधिकार परिषद ने कल कहा कि पिछले वर्ष बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 598 लोग मारे गये हैं।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 8:36 पूर्वाह्न
बलूचिस्तान: नूश्की जिले में में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलाबारी में 10 की मौत