मार्च 27, 2026 6:27 अपराह्न

printer

बलेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

नेपाल में, आज बालेंद्र शाह ने नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। काठमांडू के शीतल निवास में राष्‍ट्रपति राम चन्‍द्र पौडेल ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ मंत्रिमंडल के नए सदस्‍यों ने भी शपथ ली।

 मंत्रिमंडल के सदस्‍यों को उनके विभाग भी सौंप दिये गये हैं। गृह मंत्रालय सूदन गुरुंग को दिया  गया है। स्वर्णिम वागले को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिक्रम तिमिल्सिना को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। श्री शिशिर खनाल विदेश मंत्री बने है।

    खड़का राज पौडेल को संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया गया है। दीपक साह को श्रम और रोजगार मंत्रालय दिया गया है। बिराज भक्त श्रेष्ठ ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे।

    गीता चौधरी को कृषि और पशुधन विकास तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री नियुक्त किया गया। सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा खेल मंत्री बनाया गया है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला