राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी – आर.एस.पी. के संसदीय दल के नेता, बालेंद्र शाह ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति, रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह, नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में लगभग दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने वाली आर.एस.पी. ने उन्हें अपना संसदीय दल का नेता चुना। वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं।
श्री बालेंद्र शाह, पिछले साल सितंबर में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद शपथ लेने वाले पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली की सरकार सत्ता से बेदखल हो गई थी।