मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 7, 2025 2:20 अपराह्न

printer

बैडमिंटन: फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत के आयुष शेट्टी 

 
 
बैडमिंटन में भारत के आयुष शेट्टी फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अब उनका मुकाबला आज शाम डेनमार्क के रासमस गेम्के से होगा।
 
 
विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद शेट्टी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-17, 21-17 से हरा दिया। पहले दौर में शेट्टी ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को 21-17, 21-7 से हराया था।
 
 
वहीं, भारत के शीर्ष शटलर एच.एस. प्रणॉय पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में ताइवान के खिलाड़ी चुन-यी लिन से 18-21, 9-21 से हार गए। किदाम्बी श्रीकांत भी इसी वर्ग में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली ज़ी जिया से 11-21, 17-21 से हार गए।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला