समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कल बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष और चारू चौधरी तथा अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 10:37 पूर्वाह्न
बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
