अप्रैल 9, 2026 2:14 अपराह्न

printer

एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने पुरुष सिंगल्‍स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में, आयुष शेट्टी ने ची यू जेन को सीधे सेटो में 21-16, 21-12 से हराकर पुरुष सिंगल्‍स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, एचएस प्रणॉय चीन के वेंग हांग यांग से 12-21, 19-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

इस बीच, महिला सिंगल्‍स में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झीयी से 16-21, 15-21 से हार गई।

मिक्‍स्‍ड डब्‍ल्‍स में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो को भी मलेशिया के चेन तांग जी और तोह ई वेई से 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला