मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 27, 2024 9:07 अपराह्न | Ayurveda Day

printer

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने 9वें आयुर्वेद दिवस की थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार’ की घोषणा की

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने 9वें आयुर्वेद दिवस की थीम “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” की घोषणा की। इस साल आयुर्वेद दिवस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

 

दिल्ली में श्री जाधव ने कहा कि विषय विभिन्न नवीन अभ्यास समाधानों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की क्षमता को रेखांकित करता है। आयुर्वेद दिवस हर साल धन्वंतरि जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है।

 

2016 से प्रतिवर्ष आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। यह उत्सव भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली और देश की समग्र स्वास्थ्य देखभाल संस्कृति के एक अनिवार्य हिस्से के रूप में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।