सितम्बर 26, 2024 1:04 अपराह्न

printer

कटौला में पोषण माह के दौरान जागरूकता शिविर तथा किशोरी मेले का आयोजन किया गया

बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत कटौला में पोषण माह के दौरान जागरूकता शिविर तथा किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में 50 किशोरियां ने पोषण तथा एनीमिया पर स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। जागृति संस्था की पूजा ठाकुर  और  पर्यवेक्षक रमा देवी ने किशोरियों के खानपान तथा स्वच्छता बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला मंडलों द्वारा पोषण अभियान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा द्वारा इन महिला मंडल को पोषण स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कटौला ने भी अपने विचार रखे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला