सितम्बर 16, 2024 5:17 अपराह्न | vijayawada-naidu

printer

उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सैनिकों और पूर्व-सैनिकों की सेवाओं की सराहना की

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सैनिकों की सैन्य करियर के दौरान और उसके बाद पूर्व-सैनिकों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके सामाजिक योगदान की भी सराहना की। उन्‍होंने विजयवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए श्रीकाकुलम के 16 पूर्व सैनिक संघों द्वारा मुख्‍यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का योगदान देने पर सैनिक संघों की सराहना की।