अप्रैल 8, 2026 8:02 अपराह्न | LPG

printer

दिल्ली: 5 किलो LPG सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाई गई, प्रवासी मजदूरों को राहत

दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है, जिससे जरूरतमंद मजदूरों तक गैस की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह निर्णय कल भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर श्रेणी के अंतर्गत 5 किलो एफटीएल सिलेंडरों के आवंटन में 100 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के बाद लिया गया है। इसके तहत दिल्ली में इन सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता को 684 से बढ़ाकर 1 हजार 368 कर दी गई है, जिससे प्रवासी मजदूरों को गैस सिलेंडर अधिक आसानी और समान रूप से उपलब्ध हो सके।
इस बढ़े हुए आवंटन का लाभ पहुंचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित करें, जहां प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। ये विशेष कैंप तेल विपणन कंपनियों और उनके अधिकृत एलपीजी वितरकों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को निर्धारित भुगतान करना होगा और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।