जनवरी 13, 2026 9:12 पूर्वाह्न

views 91

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह तीन दिन के दौरे पर जाएंगे गुजरात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह पूरे राज्य में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और उत्तरायण उत्सव में भाग लेंगे।     केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज गांधीनगर में कला और वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित खेल परिसर का उद्घाटन करे...

जनवरी 13, 2026 9:07 पूर्वाह्न

views 79

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने 29 नगर निगमों में मतदान को सुगम बनाने के लिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

जनवरी 13, 2026 8:53 पूर्वाह्न

views 129

बृहन्मुंबई नगर निगम 2026 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि वह नगर निकाय चुनाव वर्ष 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनावों में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है। कुल मिलाकर लगभग एक हजार सात सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।     चुनावों के सुचारू संचालन के ल...

जनवरी 13, 2026 8:40 पूर्वाह्न

views 183

डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और युवाओं की भागीदारी देश के भविष्य को नया आकार दे रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और युवाओं की भागीदारी देश के भविष्य को नया आकार दे रही है। यह बात उन्होंने नई दिल्ली में कल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में कही। उन्‍होंने कहा कि युवा नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के प्रयासों से देश रचनात्मक और प्रौद्योगिकी...

जनवरी 13, 2026 8:45 पूर्वाह्न

views 130

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमरीका लगाएगा 25 प्रतिशत शुल्क

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ व्यावसायिक संबंध रखने वाले देशों को अमरीका के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।     राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देश पर अमरीका के साथ सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत शुल्‍क तुरंत प्रभाव से ला...

जनवरी 13, 2026 9:04 पूर्वाह्न

views 387

उत्तर भारत में मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार

फसलों का त्यौहार लोहड़ी आज मनाया जा रहा है। यह मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार फसलों के पकने की प्रसन्‍नता का प्रतीक है। लोग शाम को अलाव जलाते हैं, पारंपरिक गीत गाते हैं और परिवार तथा समाज के साथ प्रसन्‍नता के पल साझा करते हैं। यह त्यौहार आपसी प्रेम और एकता...

जनवरी 13, 2026 8:21 पूर्वाह्न

views 108

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आज से शुरू हो रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। सिंधु, चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। सिंधु हाल ही में मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। मालव...

जनवरी 13, 2026 8:16 पूर्वाह्न

views 214

पश्चिम बंगाल में मिले निपाह वायरस के संदिग्ध, केन्द्र ने तैनात किया राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप राहत दल

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध रोगियों के मिलने के बाद राज्य में एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप राहत दल तैनात किया है। इन रोगियों की पहचान कल कल्याणी के भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की विषाणु अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला में हुई।     स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक...

जनवरी 13, 2026 8:08 पूर्वाह्न

views 59

अमरीका ने ईरान में अपने नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी

ईरान में अमरीका के वर्चुअल दूतावास ने अमरीकी नागरिकों से ईरान से तुरंत बाहर निकलने का आग्रह किया है। पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ने और उनके हिंसक रूप लेने की चेतावनी जारी की गई हैं। दूतावास ने कहा है कि प्रदर्शनों के कारण गिरफ्तारियां, सड़क अवरोध, परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवा बंद होने की आशंक...

जनवरी 13, 2026 8:03 पूर्वाह्न

views 28

भ्रष्टाचार रोधी संगठन टीआईबी ने 8 अध्यादेशों को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की

भ्रष्‍टाचार रोधी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश -टीआईबी ने हाल ही में जारी आठ अध्यादेशों को लेकर बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की है। टीआईबी ने सरकार पर नौकरशाही के प्रभाव से सुधार प्रयासों को कमजोर करने का आरोप लगाया है।     ढाका में कल टीआईबी के कार्यकारी निदेशक इफ्तेखारुज्जमां न...