जनवरी 13, 2026 8:56 अपराह्न

views 46

कतर के अल उदैद हवाई अड्डे पर अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने नया संयुक्त वायु–मिसाइल रक्षा केंद्र खोला

संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने पश्चिम एशिया में हवाई खतरों से निपटने के लिए कतर के अल उदैद हवाई अड्डे पर एक नया संयुक्त वायु और मिसाइल रक्षा समन्वय केंद्र खोला है। अमरीका केंद्रीय कमान ने बताया कि अल उदैद एयर बेस में संयुक्त वायु संचालन केंद्र के तहत मध्य पूर्वी वायु रक्षा-संयु...

जनवरी 13, 2026 8:50 अपराह्न

views 38

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में घना कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा, उत्तराखंड, असम और मेघालय मे...

जनवरी 13, 2026 8:49 अपराह्न

views 70

यूक्रेन में रूस के ड्रोन हमलों से उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में 4 लोगों की मौत

यूक्रेन में, रूस के ड्रोन हमलों के बाद उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में चार लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की वायुसेना ने आज बताया कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर 293 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं। वायुसेना ने कहा कि रक्षा इकाइयों ने 240 ड्रोन और सात मिसाइलों को मार गिराया। खार्किव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनी...

जनवरी 13, 2026 8:47 अपराह्न

views 58

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने बताया कि इनमें कामाख्या-रोहतक, डिब्रूगढ़-गोमती नगर, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल,अलीपुरद्वार...

जनवरी 13, 2026 8:43 अपराह्न

views 82

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में शक्सगाम घाटी के संबंध में वर्ष 1963 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को अवैध बताया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को लेकर चीन और पाकिस्तान के बीच 1963 में हुआ समझौता अवैध है। सेना प्रमुख ने शक्सगाम घाटी के क्षेत्र को लेकर भारत के रुख को दोहराया। जनरल द्विवेदी ने शक्सगाम घाटी पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी के संबंध में म...

जनवरी 13, 2026 8:38 अपराह्न

views 117

भारत और फ्रांस ने वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए घनिष्ठ सहयोग पर बल दिया

भारत और फ्रांस ने वैश्विक सुरक्षा परिवेश में चुनौतियों का सामना करने और शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने आज नई दिल्ली में 38वें भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की सह-...

जनवरी 13, 2026 8:36 अपराह्न

views 32

उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है

लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत के कई हिस्सों में, विशेषकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में, पारंपरिक धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार खुशियों, गर्मजोशी और भाईचारे का उत्सव है, साथ ही पकी हुए फसलों और सूर्य के उत्तर दिशा की ओर प्रस्थान से भी जुड़ा है। लोगों ने अलाव जलाकर परिवार और...

जनवरी 13, 2026 8:41 अपराह्न

views 68

सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख डिलीवरी कम्‍पनियों ने दस मिनट की डिलीवरी समय सीमा हटाने पर सहमति व्‍यक्‍त की

सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख डिलीवरी कम्‍पनियों ने 10 मिनट की डिलीवरी सेवा की समय सीमा हटाने पर सहमति जताई है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि डिलीवरी के समय को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, ज़ोमैटो और स्विगी सहित प्रमुख कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गिग वर्कर्...

जनवरी 13, 2026 8:32 अपराह्न

views 47

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने नई दिल्ली में आयोजित ‘इंस्पायरिंग इनोवेटर्स’ कार्यक्रम को संबोधित किया

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि आने वाले वर्षों में भारतीय रचनात्मक अर्थव्यवस्था देश के सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी में एक बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। आज नई दिल्ली में आयोजित 'इंस्पायरिंग इनोवेटर्स' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मुरुगन ने कहा कि मीडिय...

जनवरी 13, 2026 8:27 अपराह्न

views 68

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम के चुनावों के लिए प्रचार आज समाप्त

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम के चुनावों के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन ठाकरे गठबंधन की चुनौती के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। 893 वार्डों की 2 हजार 869 सीटों के लिए मतदान 15 जनवरी को सुबह 07:30 से शाम 5:30 तक होगा। 3 करोड़ 48 ल...