जनवरी 13, 2026 9:42 अपराह्न

views 20

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का मार्ग समृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों से होकर गुजरता है

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'विकसित भारत' का मार्ग समृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों से होकर गुजरता है। आज भावनगर जिले के हनोल गांव में आयोजित आत्मनिर्भर हनोल महोत्सव को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयास और नवाचार के उदाहरण के रूप में 'हनोल मॉडल' की सराहना की। ...

जनवरी 13, 2026 9:40 अपराह्न

views 31

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की और कहा कि मदद जल्द ही भेजी जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रम्प ने ईरान के प्रदर्शनकारियों से संस्थानों पर कब्ज़ा करने का आग्रह किया और कहा कि उनके हत्यारों और उत्पीड़कों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जनवरी 13, 2026 9:38 अपराह्न

views 39

भारत में प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए यूनिफाइड फ्रेमवर्क पर गठित टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारत में प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए यूनिफाइड फ्रेमवर्क पर गठित टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में देश भर में खेल प्रशिक्षकों के विकास, मान्यता और प्रोफेशनलाइजेशन के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय रूपरेखा दी गई है। इसमें एक मजबूत, सम...

जनवरी 13, 2026 9:29 अपराह्न

views 35

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तीसरे सप्‍ताह भी जारी

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तीसरे सप्‍ताह भी जारी है। कई हफ्तों तक संचार बाधित रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय फोन पर संपर्क कर पाने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने तबाही के मंजर का वर्णन किया है। जिसमें कई बैंक और सरकारी कार्यालय जला दिए गए हैं। चौथे दिन भी इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग कार्य बुरी तरह प्रभावि...

जनवरी 13, 2026 9:25 अपराह्न

views 55

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में पेसा नियमों के लागू होने की सूचना के बाद रेत घाटों के आवंटन पर लगी रोक हटाई

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में पेसा नियमों के लागू होने की सूचना मिलने के बाद रेत घाटों के आवंटन पर लगी रोक हटा दी है। राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग ने न्यायालय को सूचित किया कि नियम अब प्रभावी हैं, जिसके बाद अवमानना ​​याचिका का निपटारा कर दिया गया। इस आदेश के साथ, झारखंड में रेत घाटों की नीला...

जनवरी 13, 2026 10:17 अपराह्न

views 51

केरल: सबरीमाला का पहाड़ी तीर्थस्थल मकर विलाक्कु उत्सव के लिए तैयारी कर रहा है

केरल में सबरीमाला का पहाड़ी तीर्थस्थल कल मकर संक्रांति की रात को मनाए जाने वाले मकर विलाक्कु उत्सव के लिए तैयारी कर रहा है। श्रद्धालु पोन्नंबलामेडु में मकरज्योति के दर्शन करेंगे। उत्सव में भगवान अय्यप्पा के पवित्र आभूषण, थिरुवाभरनम के साथ जुलूस सहित कई अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। हजारों तीर्थयात्री ...

जनवरी 13, 2026 9:17 अपराह्न

views 57

भारत ‘मानवता प्रथम और जन-केंद्रित दृष्टिकोण’ के साथ ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'मानवता प्रथम और जन-केंद्रित दृष्टिकोण' के साथ ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। डॉ. जयशंकर ने कहा है कि इस वर्ष होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्‍मेलन का विषय है - लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता प्रमुख प्राथमिकताएं।...

जनवरी 13, 2026 9:13 अपराह्न

views 77

सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि कुत्ते को खाना खिलाने वालों को कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा

सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि वह राज्यों को कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए भारी मुआवजा देने का आदेश देगा और कुत्तों को खाना खिलाने वालों को जवाबदेह ठहराएगा। न्यायालय ने पिछले पांच वर्षों से आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के कार्यान्वयन में कमी पर चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहत...

जनवरी 13, 2026 9:08 अपराह्न

views 25

आज सुबह पूर्वी कांगो में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग लापता

आज सुबह पूर्वी कांगो में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह घटना उत्तरी किवू प्रांत के बुरुत्सी गांव में घटी। कई घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद हुए इस भूस्खलन ने गोमा शहर और प्रांतीय राजधानी वालिकेल के बीच मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया ...

जनवरी 13, 2026 9:04 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़: बस्तर मंडल के व्यापक विकास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई की अध्यक्षता में आयोजित

छत्तीसगढ़ के बस्तर मंडल के व्यापक विकास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और विकास के संबंध में सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें सं...