अक्टूबर 4, 2025 9:57 अपराह्न

views 77

गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2,452 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गोवा के तालेगाओ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्य सरकार के प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम 'माझे घर' योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य सरकारी और सामुदायिक भूमि पर बने घरों को नियमित करने और लंबे समय से रह रहे निवासि...

अक्टूबर 4, 2025 9:53 अपराह्न

views 42

मौसम विभाग ने आज उत्तरी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज उत्तरी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति कल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बनी रहने की संभावना है। विभाग ने आज और कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना ...

अक्टूबर 4, 2025 9:48 अपराह्न

views 34

इंडोनेशिया: पूर्वी जावा में मदरसा ढहने से 14 की मौत, 49 लापता

इंडोनेशिया के अधिकारियों के अनुसार पूर्वी जावा प्रांत में एक मदरसा की इमारत के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बचावकर्मी मलबे में दबे दर्जनों छात्रों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को हुए सिदोअर्जो शहर के अल-खोजिनी मदरसा में हुई घटना में अधिकतर किशोर छात्र मौजूद थे। राष्...

अक्टूबर 4, 2025 9:46 अपराह्न

views 164

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर इस महीने की 8 तारीख से दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। यह प्रधानमंत्री स्टारमर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 9 अक्टूबर को मुंबई में, श्री स्टारमर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विज़न 2035' के अनुरूप भारत-ब्रिटिश व्यापक रणनीतिक साझेदा...

अक्टूबर 4, 2025 9:44 अपराह्न

views 31

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में भारत-सिंगापुर व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज अधिक संतुलित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार आर्थिक साझेदारी के लिए भारत-सिंगापुर व्यापार तथा निवेश संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह बात सिंगापुर में आयोजित भारत-सिंगापुर एट 60 विकास और सहभागिता के लिए साझेदारी व्यापार सत्र में सि...

अक्टूबर 4, 2025 9:38 अपराह्न

views 37

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा की राज्य स्तरीय चुनाव समिति की बैठक पटना में

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्‍याशियों के नामों पर आज शाम पटना में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की राज्य स्तरीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इसकी अध्यक्षता पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर रहे हैं। यह बैठक कल भी जारी रहेगी, जिसमें संभावित पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर च...

अक्टूबर 4, 2025 9:34 अपराह्न

views 61

गांधीनगर में संपन्न हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन: भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन पर चर्चा

भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में आधुनिक, कुशल, प्रौद्योगिकी-संचालित और नागरिक केंद्रित भूमि शासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। समापन सत्र को संबोधित करते हुए, भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त स...

अक्टूबर 4, 2025 9:29 अपराह्न

views 26

एनडीएमसी ने एनडीसीसी में आयोजित किया शिकायत निवारण शिविर

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद -एनडीएमसी ने आज एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन किया। एनडीएमसी के संबंधित अधिकारियों ने शिविर में जनता से 78 शिकायतें प्राप्त की। निवासियों की अधिकांश शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर...

अक्टूबर 4, 2025 9:19 अपराह्न

views 117

आईसीजी चेन्नई तट पर आयोजित करेगा 10वां राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास

भारतीय तटरक्षक बल -आईसीजी कल से तमिलनाडु के चेन्नई तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास -नैटपोलरेक्स-एक्स का 10वां संस्करण आयोजित करेगा। आईसीजी ने एक बयान में कहा कि यह दो दिवसीय अभ्यास समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन और उसे बढ़ाने ...

अक्टूबर 4, 2025 9:14 अपराह्न

views 28

सीएम रेखा गुप्ता: अब केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि राजधानी में अब उन जरूरतमंदों को ही आर्थिक सहायता मिलेगी, जो वाकई उसके हकदार हैं। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दी जा रही है जिसमें पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन कराया जाएगा। श्र...