अक्टूबर 7, 2025 2:14 अपराह्न

views 63

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई के उपयोग में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि जिम्‍मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कार्यान्‍वयन के लिए विश्‍वास और सुरक्षा जरूरी है। नई दिल्‍ली में आज ट्रस्‍ट एंड सेफ्टी फेस्टिवल इंडिया को संबोधित करते हुए डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अर्थव्‍यवस्‍थाएं बदलेंगी...

अक्टूबर 7, 2025 2:13 अपराह्न

views 124

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सरकार का 2029 तक तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा विनिर्माण का लक्ष्य

सरकार ने वर्ष 2029 तक तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन और 50 हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में रक्षा निर्माण में अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। राजनाथ सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन 1 लाख ...

अक्टूबर 7, 2025 1:58 अपराह्न

views 49

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मुम्‍बई में ग्‍लोबल फिनटेक फेस्टिवल में गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली का शुभारंभ किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सरकार ने प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए चार लाख 31 हजार करोड़ रुपए की बचत की है। सीतारामन ने आज मुम्‍बई में ग्‍लोबल फिनटेक फेस्टिवल में गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि यह प्रणाली गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा लेन-द...

अक्टूबर 7, 2025 1:49 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे; नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।  श्री मोदी लगभग 19 हजार छह सौ 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है।     यात्रा के दौरान...

अक्टूबर 7, 2025 1:30 अपराह्न

views 271

महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में आज इंग्लैंड का मुकाबला बांग्‍लादेश से होगा

महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में आज इंग्लैंड का मुकाबला बांग्‍लादेश से होगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।   इंग्लैंड ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था, जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।   कल शाम दक...

अक्टूबर 7, 2025 1:16 अपराह्न

views 109

पुद्दुचेरी: कोल्ड्रिफ सिरप की खरीद, वितरण और बिक्री पर लगा प्रतिबंध

पुद्दुचेरी औषधि नियंत्रण विभाग ने कोल्ड्रिफ सिरप के एक विशिष्ट बैच में विषाक्त रासायनिक पदार्थ पाए जाने के बाद इसकी खरीद, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रभावित बैच को तुरंत बाजार से वापस ले लिया जाए। तमिलनाडु के औषधि नियंत्रण प्राधिकरण के आदेश के अनुसार ...

अक्टूबर 7, 2025 12:57 अपराह्न

views 139

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और नवाचार आयोजनों में से एक है। चार दिवसीय इस आयोजन में दूरसंचार और उभरती प्रौद्योगिकियों में नवीनतम प्रगति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में डेढ़ ...

अक्टूबर 7, 2025 12:25 अपराह्न

views 59

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कल मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। केंद्र शासित प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और श्रीनगर में दिन का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्स...

अक्टूबर 7, 2025 12:23 अपराह्न

views 34

भारत ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अपने ही देशों पर बमबारी और सुनियोजित नरसंहार करता है

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वह एक ऐसा देश है जो अपने ही देशों पर बमबारी और सुनियोजित नरसंहार करता है।   संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में महिला, शांति और सुरक्षा पर ख...

अक्टूबर 7, 2025 12:19 अपराह्न

views 33

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

जम्मू और कश्मीर में 270 किलोमीटर लम्‍बा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।   जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड भी भारी बर्फबारी के कारण बंद है। अधिकारियों ने यात्रियों को...