जनवरी 15, 2026 9:02 अपराह्न

views 1.6K

कोयला मंत्रालय और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के बीच तीन वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक पर समझौता हुआ

कोयला मंत्रालय ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ तीन वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक- धुलिया नॉर्थ, मंदाकिनी बी और पीरपैंती बरहट के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन ब्लॉकों की नीलामी वाणिज्यिक कोयला खनन के 13वें चरण के अन्‍तर्गत की गई थी। मंत्रालय ने बताया कि इन समझौतों पर हस्ता...

जनवरी 15, 2026 9:17 अपराह्न

views 39

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 52 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 52 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर कुल एक करोड़ 45 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला माओवादी भी शामिल हैं।     आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी दक्षिण उप-क्षेत्रीय ब्यूरो और भैरमगढ़ क्षेत्र...

जनवरी 15, 2026 8:56 अपराह्न

views 33

भूमि घोटाला मामला: हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की, ईडी समन मामले में सुनवाई को मंजूरी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है, क्‍योंकि उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन की अवहेलना से संबंधित  कथित भूमि घोटाले के मामले में सुनवाई जारी रखने की अनुमति दे दी है।     न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की एकल पीठ ने सांसद-विधायक विशेष न्यायालय में लंबित कार्यवाही ...

जनवरी 15, 2026 8:08 अपराह्न

views 60

फर्जी चालानों के जरिए आईटीसी धोखाधड़ी, सीजीएसटी ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय ने फर्जी चालानों के इस्तेमाल से 85 लाख रुपये से अधिक के अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने के आरोप में कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार आरोपियों के बयानों से पता चला है कि प्रोपरा...

जनवरी 15, 2026 8:02 अपराह्न

views 56

एमएसएमई क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने को लेकर नीति आयोग ने रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने योजनाओं के समन्वय के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में दक्षता हासिल करने पर आज एक रिपोर्ट जारी की। नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने नई दिल्ली में इसका विमोचन किया। रिपोर्ट में देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए सरकारी सहायता की प्रभावशीलता बढ़...

जनवरी 15, 2026 7:58 अपराह्न

views 309

दिसंबर में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बेरोजगारी दर लगभग स्थिर, 4.8 प्रतिशत का अनुमान

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर पिछले वर्ष दिसंबर में काफी हद तक स्थिर रही, जो नवंबर 2025 में दर्ज 4.7 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामी...

जनवरी 15, 2026 7:51 अपराह्न

views 155

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शार्प शूटरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आज उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहरी और पूर्वी दिल्ली में दर्ज गोलीबारी और जबरन वसूली के मामलों में वांछित थे। आरोपियों से दो स्वचालित पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी ...

जनवरी 15, 2026 7:42 अपराह्न

views 129

बसपा देशभर में सभी चुनाव अकेले लड़ेगी : मायावती, बसपा अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी देशभर में सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्‍होंने दावा किया कि उनकी पार्टी, उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अपने 70वें जन्मदिन पर लखनऊ में संवाददाता को संबोधित करते हुए, सुश्री मायावती ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्...

जनवरी 15, 2026 7:44 अपराह्न

views 57

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए करेगी बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज ईरान की मौजूदा स्थिति पर बैठक होगी। ईरान में देशव्यापी प्रदर्शनों और अधिकारियों की हिंसक कार्रवाई के बाद से तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान द्वारा रात्रि में करीब पांच घंटे के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। हवाई क्षेत्र बंद होने से कई अंत...

जनवरी 15, 2026 7:36 अपराह्न

views 27

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग और समन्वय को मज़बूत करने की दृष्टि से आज  दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केंद्...