अक्टूबर 11, 2025 1:51 अपराह्न

views 183

पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई।     बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, पार्टी प्रवक्ता धीरेंद्र के. सिन्हा ने बताया कि बोर्ड ने श्री पासवान को एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंट...

अक्टूबर 11, 2025 1:44 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग का अनुमान, कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कल तक तेज बारिश जारी रहेगी।     विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में गरज के साथ बि...

अक्टूबर 11, 2025 1:27 अपराह्न

views 127

चार दिन की यात्रा पर भारत आएंगे मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के निमंत्रण पर मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना, सोमवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर आएँगे। राष्ट्राध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनि...

अक्टूबर 11, 2025 1:21 अपराह्न

views 942

आर्मेनिया बना अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ-आई.यू.सी.एन का नवीनतम सदस्य

आर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ-आई.यू.सी.एन का नवीनतम सदस्य बन गया है। यह घोषणा अबू धाबी में विश्व संरक्षण कांग्रेस में हुई। यह सदस्‍यता जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए आर्मेनिया की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है।     आर्मेनिया के पर्यावरण मंत्री हैम्बार्डज़ुम माट...

अक्टूबर 11, 2025 1:13 अपराह्न

views 112

भारत आएगीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर के साथ करेंगी बैठक

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद कल से भारत की यात्रा पर होंगी। वे विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर और वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगी जिसमें परस्‍पर व्‍यापार, ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। वे निवेश प्रोत्‍साहन तथा रोजगार सृजन के संबंध में मुंबई में उद्यमियों से भी मुल...

अक्टूबर 11, 2025 12:12 अपराह्न

views 89

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर नवनिर्मित यात्री सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। श्री वैष्णव ने बताया कि इस सुविधा केन्‍द्र से यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी और स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन के अंदर स्थित सभी टिकट काउंटरों को इस केंद्र ...

अक्टूबर 11, 2025 2:29 अपराह्न

views 210

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच में भारत ने 518 रनों पर घोषित की पारी, यशस्वी ने 175 और कप्तान गिल ने खेली 129 रनों की शानदार पारी

क्रिकेट में भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन पर घोषित कर दी। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी। वहीं टी-ब्रेक तक वेस्‍टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 26...

अक्टूबर 11, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 41

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक थे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि नानाजी का जीव...

अक्टूबर 11, 2025 1:16 अपराह्न

views 45

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वरिष्ठ नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उन्नीस वर्ष की अवस्‍था में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति में शामिल होने का सौभाग्य प...

अक्टूबर 11, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 31

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा, नानाजी के निस्वार्थ सेवा के सिद्धांत सभी को ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नानाजी दे...