अक्टूबर 12, 2025 7:19 पूर्वाह्न
91
ताज महल देखने जाएंगे अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तकी
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तकी, आज उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महल देखने जाएंगे। वे एक सप्ताह की भारत में राजनयिक यात्रा पर हैं। इसके बाद वे नई दिल्ली में एक प्रमुख वाणिज्य मंडल द्वारा आयोजित उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। मुत्तकी, राष्ट्री...