अक्टूबर 12, 2025 2:20 अपराह्न

views 43

आज मनाया जा रहा विश्व गठिया दिवस

आज विश्व गठिया दिवस है। इसका आयोजन गठिया रोग और इससे बचाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया जाता है।  दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्‍स की रुमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उमा कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि गठिया के लक्षणों की पहचान कर इसका उचित उपचार किया जा सकता है। उ...

अक्टूबर 12, 2025 2:18 अपराह्न

views 41

अफगानिस्तान के जवाबी हमले में पाकिस्तान के 58 सैनिकों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ज़ुबिहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई में, तालिबान ने पाकिस्तान से लगी डूरंड रेखा के पास बेहरमपुर ज़िले में कम से कम 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और 25 से अधिक घायल हैं। उन्होंने आगाह किया है कि पाकिस्तान के हर हमले का मुंहत...

अक्टूबर 12, 2025 2:04 अपराह्न

views 46

पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर डॉ. पैट्रिक हर्मिने को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉक्टर पैट्रिक हर्मिने को जीत पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स-दोनों हिंद महासागर से जुड़े देश हैं और उनकी आकांक्षाएं तथा ज़रूरतें भी समान हैं। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉक्टर हर्मिने के कार्...

अक्टूबर 12, 2025 1:58 अपराह्न

views 30

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने डेन स्‍कैविनो को बनाया राष्‍ट्रपति कार्यालय का प्रमुख

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने डेन स्‍कैविनो को राष्‍ट्रपति कार्यालय का प्रमुख घोषित किया है। वे सर्जियो गोर का स्‍थान लेंगे जिन्हें भारत में अमरीका का राजदूत नियुक्‍त किया गया है। श्री स्‍कैविनो फिलहाल ट्रंप प्रशासन में डिप्‍टी चीफ ऑफ स्‍टॉफ हैं। 

अक्टूबर 12, 2025 1:44 अपराह्न

views 68

पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में, एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिजरा गांव के हैं जिन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है।      इस बीच, पुलिस की कई टीम बिजरा गांव और आसपास के इलाक़ों में ड्रोन सहित व्‍यापक तलाश...

अक्टूबर 12, 2025 1:14 अपराह्न

views 43

तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचेंगी कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्‍ली पहुंच रही हैं। वे कल विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर के साथ वार्ता करेंगी। सुश्री आनंद वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगी। यह बैठक दोनों देशों के बीच व्‍यापार विविधता, ऊर्जा परिवर्तन और सुरक्षा ज...

अक्टूबर 12, 2025 1:05 अपराह्न

views 34

भारत-वेस्‍टइंडीज टेस्ट: तीसरे दिन मुश्किल में वेस्‍टइंडीज, लंच तक 217 पर 8 विकेट खोए

दिल्ली में, भारत के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्‍टइंडीज ने अपनी पहली पारी में भोजनावकाश तक आठ विकेट पर 217 रन बना लिए हैं। इससे पहले, आज वेस्टइंडीज़ ने चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया था।     कल, भारत ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शानदार शतक की मदद से पांच विकेट पर 51...

अक्टूबर 12, 2025 12:06 अपराह्न

views 194

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सतपाल शर्मा शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए इस महीने की 24 तारीख़ को मतदान होना है।

अक्टूबर 12, 2025 2:01 अपराह्न

views 68

इस्रायल और मिस्र के दौरे पर जा रहे अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प आज इस्रायल और मिस्र के दौरे पर जा रहे हैं। वे आज इस्रायल की संसद को संबोधित करेंगे और ग़ज़ा शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे।     इस्रायल के बाद ट्रम्प मिस्र जाएंगे। इस्रायल और हमास के बीच शांति वार्ता मिस्र में ही हुई थी। जहां राष्ट्रपति ट्रम्प ने ...

अक्टूबर 12, 2025 12:20 अपराह्न

views 50

एनएसजी स्थापना दिवस पर साइक्‍लोथॉन का आयोजन

आज राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड-एनएसजी के स्थापना दिवस पर 26 विशेष कंपोजिट समूह-एससीजी ने 26 नवंबर के मुंबई आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त और अशोक चक्र से सम्‍मानि‍त मेजर संदीप उन्‍नीकृष्‍णन की स्‍मृति में मुंबई में साइक्‍लोथॉन का आयोजन किया। इसका उद्देश्‍य सर्वाइकल कैंसर और फिट इंडिया अभियान को लेकर ...