अक्टूबर 14, 2025 7:39 अपराह्न

views 113

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से और उपमुख्‍यमंत्री विजय सिन्‍हा लखीसराय से चुनाव लडेंगे। बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे सिवान सीट के लिए उतारा गया है। राज्‍य मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर और...

अक्टूबर 14, 2025 7:24 अपराह्न

views 57

भारत संयुक्त राज्य अमरीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएँ फिर से शुरू करेगा

भारत कल से संयुक्त राज्य अमरीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएँ फिर से शुरू करेगा। संचार मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय डाक ने व्यापक प्रणाली विकास और अमरीकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के साथ समन्वय के बाद अब डिलीवरी ड्यूटी पेड प्रोसेसिंग के लिए एक अनुपालन तंत्र स्थापित कर लिया है। मंत...

अक्टूबर 14, 2025 7:45 अपराह्न

views 47

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से नई डोर-टू-डोर माल और पार्सल सेवाओं का उद्घाटन किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वर्चुअल माध्यम से नई डोर-टू-डोर माल और पार्सल सेवाओं का उद्घाटन किया और झंडी दिखाई। इन सेवाओं की शुरुआत दिल्ली से कोलकाता के लिए ट्रांजिट कंटेनर सेवा और मुंबई से कोलकाता के लिए रेलवे पार्सल वैन सेवा और एकीकृत लॉजिस्टिक्स हब के रूप में रेलवे गुड्स शेड के साथ की गई। यह ...

अक्टूबर 14, 2025 7:08 अपराह्न

views 34

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से संसद भवन में भेंट की

केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से संसद भवन में भेंट की। बैठक में उपराष्ट्रपति को श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की प्रमुख पहलों और नीतिगत सुधारों की जानकारी दी गई। उपराष्ट्रपति ने श्रम कानूनों ...

अक्टूबर 14, 2025 7:02 अपराह्न

views 58

केंद्र ने पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त 36 हजार से अधिक घरों के पुनर्निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए 36 हजार 703 घरों के पुनर्निर्माण के पंजाब के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके के लिए प्रत्येक घर को एक लाख 60 हज़ार रुपये दिए जाएँगे। लुधियाना में आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंन...

अक्टूबर 14, 2025 6:47 अपराह्न

views 35

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधिक सूचना प्रबंधन प्रणाली के सजीव मुकदमा डैशबोर्ड का उद्घाटन किया

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में विधिक सूचना प्रबंधन और ब्रीफिंग प्रणाली के सजीव मुकद्मा डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। श्री मेघवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी मुकद्मेबाजी प्रबंधन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्‍व और दक्षता बढ़ाना है। श्री मेघवाल ने कहा कि इस ...

अक्टूबर 14, 2025 6:41 अपराह्न

views 61

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने संसद को भंग किया

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने संसद के निचले सदन को भंग कर दिया है। इस कदम से युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच गतिरोध बढ़ गया। इसके कारण राष्‍ट्रपति को द्वीप छोड़कर भागना पड़ा। एक अज्ञात स्थान से कल शाम एक संबोधन में, राजोइलिना ने अपने इस्तीफे की मांग अस्‍वीकार कर ...

अक्टूबर 14, 2025 9:19 अपराह्न

views 31

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने रिपोर्ट के विषय पर विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने’ के विषय पर एक रिपोर्ट विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्‍होंने बताया कि यह रिपोर्ट अनगिनत महिलाओं की जीवंत कहानियों का दस्तावेज़ है। जिन्होंने सीमित साधनों में भी अपनी मेहनत, संकल्प औ...

अक्टूबर 14, 2025 6:25 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ, दीपावली से पहले यात्रियों से संवाद किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ, दीपावली और अन्‍य त्यौहारों से पहले नई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण कर यात्रियों से संवाद किया। श्रीमती गुप्ता ने मीड़िया से बात करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा बनाये गए नए यात्री सुविधा केंद्र की सराहना की और कहा कि यह यात्रियों की सह...

अक्टूबर 14, 2025 5:02 अपराह्न

views 242

दिल्ली सरकार ने 11000 करोड़ रुपये के बकाया पानी बिलों पर विलंब शुल्क माफी की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने आज 11 हजार करोड़ रुपये के लंबित पानी के बिलों पर विलंब भुगतान शुल्‍क माफ करने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इससे संबंधित पानी बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना और अनाधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभो...