अक्टूबर 16, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 6.4K

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर सभी 101 नाम घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के सीट बंटवारे में अपने हिस्से आई सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी ने नरकटियागंज से संजय पांडे, चनपटिया से उमाकांत सिंह और चिरैया से ...

अक्टूबर 15, 2025 9:23 अपराह्न

views 60

वेनेज़ुएला के पास एक नाव पर अमरीकी सेना के हमले में छह संदिग्ध ड्रग तस्कर मारे गए

वेनेज़ुएला के पास एक नाव पर अमरीकी सेना के हमले में छह संदिग्ध ड्रग तस्कर मारे गए। यह कार्रवाई दक्षिणी कैरिबियन में अमरीका की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही सैन्य कार्रवाइयों की श्रृंखला में नवीनतम है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक घोषित आतंकवादी समूह ...

अक्टूबर 15, 2025 9:20 अपराह्न

views 52

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सीआईआई द्वारा आयोजित सातवें भारतीय रसायन एवं पेट्रोरसायन सम्मेलन को संबोधित किया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रसायन एवं पेट्रोरसायन उद्योग भारत के वैश्विक नेतृत्व को मज़बूत कर सकता है। उन्‍होंने आज सीआईआई द्वारा आयोजित सातवें भारतीय रसायन एवं पेट्रोरसायन सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।   उन्होंने कहा कि रसायन एवं पेट्रोरसायन उद्योग में नई तकनीकों क...

अक्टूबर 15, 2025 9:17 अपराह्न

views 53

रक्षा मंत्रालय ने असॉल्ट राइफलों की खरीद हेतु 659 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए उन्नत रात्रि दृष्टि वाली असॉल्ट राइफलों की खरीद हेतु 659 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सैनिकों को एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल की लंबी प्रभावी रेंज का पूरा लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।   रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये 500 ​​मीटर की प्रभाव...

अक्टूबर 15, 2025 9:14 अपराह्न

views 69

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को कथित पुलिस बर्बरता के कारण दो व्यक्तियों की कथित मौत से संबंधित मामले में नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने कहा कि पहली घटना, जो इस महीने की 10 तारीख की रात को हुई थी। इस घटना में भोपाल में एक पार्टी से लौटते समय दो कांस्टेबलों द्वारा मारप...

अक्टूबर 15, 2025 9:12 अपराह्न

views 70

महाराष्‍ट्र सरकार राज्‍य में किसानों को जैविक प्रमाण-पत्र जारी करने वाली एजेंसियों की जांच करेगी

जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के विरूद्ध धोखाधडी रोकने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार राज्‍य में किसानों को जैविक प्रमाण-पत्र जारी करने वाली एजेंसियों की जांच करेगी। महाराष्‍ट्र कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने की स्थिति में इस प्रकार की एजेंसियों की रिपोर्...

अक्टूबर 15, 2025 9:03 अपराह्न

views 88

असम: गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के आरोपियों को ले जा रहे पुलिस वाहन को आक्रोशित भीड़ ने जलाया

असम में, बक्सा ज़िले के मुशालपुर में आज असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के आरोपियों को ले जा रहे एक पुलिस वाहन को एक बड़ी आक्रोशित भीड़ ने जला दिया और उन वाहनों पर पथराव किया जिनमें आरोपी थे। पुलिस को भारी गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं ताकि आरोपियों को बक्सा ज़िला ...

अक्टूबर 15, 2025 8:58 अपराह्न

views 645

मेडागास्कर: माइकल रैंड्रियनिरिना ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की घोषणा की

मेडागास्कर के सैन्य नेता माइकल रैंड्रियनिरिना ने घोषणा की है कि वह जल्द ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना को अपदस्थ करने वाले तख्तापलट का नेतृत्व किया था। सेना ने नेशनल असेंबली को छोड़कर सभी संस्थाओं को भंग कर दिया और नए चुनाव कराने से पहले दो साल तक एक संक्रमणकालीन...

अक्टूबर 15, 2025 8:53 अपराह्न

views 60

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल बक्तीबेक बेकबोलोटोव से मुलाकात की

भारत और किर्गिज़ गणराज्य आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद का सामना करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बिश्केक में किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल बक्तीबेक बेकबोलोटोव से मुलाकात की।   इस दौ...

अक्टूबर 15, 2025 8:50 अपराह्न

views 29

भारत-श्रीलंका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बीएमआईसीएच में ब्रिजिंग बॉर्डर्स II का आयोजन किया

भारत-श्रीलंका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आज बीएमआईसीएच में ब्रिजिंग बॉर्डर्स II का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य श्रीलंका के बाजार में भारतीय मुद्रा में बॉन्ड जारी करना था। श्रीलंका के श्रम मंत्री और आर्थिक विकास उप मंत्री डॉ. अनिल जयंत फर्नांडो ने आर्थिक विकास के लिए निवेश के महत्व पर ज़ोर ...