अक्टूबर 21, 2025 12:25 अपराह्न

views 20

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शिखर बैठक में भाग लेने को तैयार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर उन्‍हें बुडापेस्ट में प्रस्तावित शिखर बैठक में अमंत्रित किया गया तो वे उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। शिखर बैठक का यह प्रस्‍ताव अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से किया गया है। हाल ही में ट्रम्...

अक्टूबर 21, 2025 12:10 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में भी फलती-फूलती रहेगी।

अक्टूबर 21, 2025 12:08 अपराह्न

views 159

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 26 तारीख को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 127वीं कड़ी है। लोग अपने सुझाव टोल फ्री नम्‍बर 1800 -11-7800 पर साझा कर सकते हैं। नरेन्‍द्र मोदी ऐप और माई जी ओ वी ओपन फोरम के माध्‍य...

अक्टूबर 21, 2025 12:00 अपराह्न

views 56

नागालैंड पुलिस ने कोहिमा स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया

देश के अन्य भागों की तरह ही नागालैंड पुलिस ने भी आज कोहिमा स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर नागालैंड के पुलिस महानिदेशक रूपिन शर्मा ने देश के उन सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदा...

अक्टूबर 21, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 25

ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई ने ट्रंप के परमाणु वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने ट्रम्‍प के इस दावे को खारिज कर दिया कि अमरीका ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट कर दिया है।   जून में ईरान के परमाणु स्‍थल...

अक्टूबर 21, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 158

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर में दो आतंकवादियों को एक रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) और लॉन्चर के साथ गिरफ्तार किया है।   दोनों आतंकवादी पाकिस्तान के आईएसआई जासूस के संपर्क में थे, जिससे उन्‍हें ये हथियार मिले थे। आरपीजी के माध्‍यम से पंजाब में आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना थी। पूरे नेटवर्क का पत...

अक्टूबर 21, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 52

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के अनुकरणीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और लोगों की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता सम्मान का स्रोत है। उपराष्ट्रपत...

अक्टूबर 21, 2025 11:53 पूर्वाह्न

views 1.5K

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में अगले चार दिन तक बारिश का अनुमान लगाया है। बंगाल की खाड़ी के निकट निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण और इसके तट के समानांतर आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने राज्‍य के तंजावुर, कुड्डालोर और रामनाथपुरम सहित डेल्टा जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा की चेता...

अक्टूबर 21, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार गोवर्धन असरानी ने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अविस्मरणीय अभिन...

अक्टूबर 21, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 109

बिहार चुनाव में प्रिंट विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणन अनिवार्य: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को मतदान से पहले और मतदान के दिन प्रकाशित होने वाले सभी प्रिंट विज्ञापनों के लिए मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति से पूर्व-प्रमाणन प्राप्त करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि निष्पक्ष प्रचार का वातावरण सुनिश्चित करने के ल...