मार्च 18, 2024 12:24 अपराह्न

views 26

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ तीन-दिवसीय स्‍टार्टअप महाकुंभ

तीन दिवसीय स्‍टार्टअप महाकुंभ आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न स्‍टार्टअप के अलग-अलग पवेलियन बनाए गए हैं, इनमें एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक विशेष पवेलियन शामिल हैं। इस महाकु...

मार्च 18, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 25

अरब सागर में पकड़े गए 35 सोमाली समुद्री-डाकुओं को भारत लाया जा रहा है

अरब सागर में चले चालीस घंटों के अभियान के बाद पकड़े गए 35 समुद्री डाकुओं को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से भारत लाया जा रहा है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने 35 समुद्री डाकुओं को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि एक बड़े अभियान में ...

मार्च 18, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 29

भारत-मालदीव उच्च-स्तरीय कोर समूह की तीसरी बैठक मालदीव में सम्पन्न

भारत-मालदीव उच्च-स्तरीय कोर समूह की तीसरी बैठक कल मालदीव की राजधानी माले में आयोजित हुई। दोनों पक्षों ने मालदीव के लोगों को मानवीय सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के संचालन को मजबूत बनाने के लिए भारतीय तकनीकी कर्मियों की चल रही नियुक्ति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक...

मार्च 18, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 37

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि आज मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और झारखंड के कई हिस्‍सों में अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएँ चलेंगी। अगले दो दिनों के दौरान तेलंगाना, आंध्र प...

मार्च 18, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 33

व्‍लादिमीर पुतिन ने 5वें कार्यकाल के लिए हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की

रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने पांचवें कार्यकाल के लिए हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। श्री पुतिन ने इसे देश का उनमें विश्‍वास और आशा का प्रतीक बताते हुए अपने पूर्वनिर्धारित चुनावी जीत का स्‍वागत किया है। अस्सी प्रतिशत प्रांतों के मतों की गिनती में उन्‍हें 87 प्रतिशत मत मिले...

मार्च 18, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 29

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। राज्‍य में कुल दो करोड़ बारह लाख 71 हजार से ज्‍यादा मतदाता है।

मार्च 18, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 33

15-31 मई के बीच सीयूईटी-यूजी की परीक्षा आयोजित करेगी एनटीए

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी-एनटीए पहले से घोषित तारीखों के अनुसार 15 से 31 मई के बीच सीयूईटी-यूजी की परीक्षा आयोजित करेगी। इस अवधि में, दो तारीखें 20 और 25 मई को आम चुनाव की तारीखें बीच में पड़ रही हैं। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 26 म...

मार्च 18, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 28

मेघालय में 5-13 अप्रैल के बीच होगा स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन

मेघालय के प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फल की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य का परिवहन, कृषि और किसान कल्याण विभाग साझा रूप से 5 से 13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन करेगा। स्ट्रॉबेरी एक मीठा और रसीला फल है, जो अपने विशेष स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी की ब...

मार्च 18, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 29

श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित हुआ फॉर्मूला-4 कार शो, प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर के लिए बेहतरीन अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीनगर में डल झील तट पर आयोजित पहले फॉर्मूला-4 कार शो से भविष्‍य में जम्मू-कश्मीर की सुंदरता और प्रगति देखने को मिलेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। पहला फॉर्मूला-4 कार शो कल ...

मार्च 18, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेलंगाना में आज विजय संकल्‍प सभा को संबोधित करेंगे

तेलंगाना के जगतियाल के गीता विद्यालय मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजय संकल्‍प सभा में मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में निजामाबाद, करीमनगर और पेडापल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार भी शामिल होंगे। लोकसभा सदस्‍य अरविंद धर्मपुरी और निजामाबाद जिले में पार्टी के अध्‍यक्ष क...