अक्टूबर 22, 2025 12:53 अपराह्न

views 233

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझ गई है कि अगर महागठबंधन पाँच दलों को एक साथ नहीं रख सकता, तो वह बिहार को एकजुट भी नहीं रख पाएगा। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि अगले महीने की 14 तारीख को एनडीए राज्य में सरकार बनाए...

अक्टूबर 22, 2025 12:49 अपराह्न

views 41

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया, हमले में दो लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मृत्यु हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल और ड्रोन ने बुनियादी ढांचे और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया।   इन हमलों के कारण, मास्को द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को अस्वीकार करने के बाद, अमरीका ने राष्ट्रपति ...

अक्टूबर 22, 2025 12:44 अपराह्न

views 56

नौसेना कमांडरों का अर्धवार्षिक सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में शुरू

नौसेना कमांडरों का अर्धवार्षिक सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में शुरू हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद नौसेना के भावी अभियानों और तैयारियों के बीच तीन दिन का यह सम्‍मेलन महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। यह राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व और नौकरशाही के बीच निकट संपर्क और संवाद का प्रभावी मंच है तथा वर्तमान भू-रणनीतिक परिदृश्‍य...

अक्टूबर 22, 2025 2:16 अपराह्न

views 133

बिहार विधानसभा चुनाव: सत्ताधारी और विपक्षी दल, मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने वादा किया है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो सभी जीविका दीदियों को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी। पटना में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, तेजस्वी यादव ने...

अक्टूबर 22, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 67

उत्तर कोरिया ने कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उत्तर कोरिया ने आज कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग- एपेक शिखर सम्मेलन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित यात्रा से कुछ ही दिन पहले ये मिसाइल दागी गई हैं।   दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइलें उत्तरी ...

अक्टूबर 22, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 47

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उसने निरस्त्रीकरण से इनकार किया तो उसे मिटा दिया जाएगा।

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्राइल से कहा है कि अगर हमास निरस्त्रीकरण से इनकार करता है तो उसे मिटा दिया जाएगा लेकिन अगर हमास सहयोग करता है तो लड़ाकों को बख्शा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गजा में विदेशी सैनिकों पर कोई भी फैसला इस्राइल को लेना है, हालाँकि तुर्की इसमें अपनी भूमिका निभा सकता है...

अक्टूबर 22, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 61

हमास ने कल इस्राइल के दो नागरिकों के शवों को रेडक्रॉस को सौंपा

हमास ने कल इस्राइल के दो नागरिकों के शवों को रेडक्रॉस को सौंपा, जिन्‍हें दो साल से गज़ा में बंधक बनाकर रखा गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, रेडक्रॉस ने इन शवों को इस्राइल की सेना और शिन बेट सुरक्षा एजेंटों को सौंप दिया। शवों को तेल अवीव स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन केंद्र ले जाया जाएगा। ...

अक्टूबर 22, 2025 11:07 पूर्वाह्न

views 36

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में दि‍वाली समारोह में भाग लिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल व्‍हाइट हाउस में दि‍वाली समारोह में भाग लिया। उन्‍होंने भारत के निवासियों और अमरीका में रह रहे भारतवंशियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को एक महान व्‍यक्ति और सच्‍चा मित्र बताया तथा भारत-अमरीका के व्‍यापारिक संबं...

अक्टूबर 22, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिये अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिये अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में भारत और अमरीका की मजबूत साझेदारी की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि ये दो महान लोकतंत्र पूरे विश्‍व को आशा की किरण से आलोकित करते रहेंगे औ...

अक्टूबर 22, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अमित शाह लोक सेवा के प्रति समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के ल...