मार्च 19, 2024 8:54 अपराह्न

views 26

वर्तमान वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 18 दशमलव सात-चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

वर्तमान वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 18 दशमलव सात-चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 22 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा। वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18 लाख 75 हजार करोड़ रुपये था।     इसमें निगम कर, व्यक्तिगत...

मार्च 19, 2024 8:48 अपराह्न

views 20

केरल में लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष पुलिस बल गठित किया

 केरल में लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष पुलिस बल गठित किया गया है। राज्‍य पुलिस प्रमुख डॉक्‍टर शेख दरवेश साहेब ने कहा कि सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्‍लंघन रोकने के लिए राज्‍य स्‍तर पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। आम नागरिक भी पुलिस को व्‍हाट्सएप के माध्‍यम से आचार संहिता...

मार्च 19, 2024 8:28 अपराह्न

views 22

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने राज्य के सभी मतदाताओं से 25 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने राज्य के सभी मतदाताओं से 25 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया है। श्री अग्रवाल ने यह बात आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को लो...

मार्च 19, 2024 8:27 अपराह्न

views 16

छत्‍तीसगढ में आदिवासी संभाग बस्‍तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 2 माओवादी मारे गए

छत्‍तीसगढ में आदिवासी संभाग बस्‍तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 2 माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सी.आर.पी.एफ और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने दंतेवाड़ा जिले के पूरेंगेल-गामपुर के जंगलों में त...

मार्च 19, 2024 9:00 अपराह्न

views 37

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमण्डल का आज विस्तार किया गया। मंत्रिमण्डल में एक विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 7 विधायकों को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में मंत्रियों को शपथ दिलाई। हिसार से विधायक कमल गुप्ता को ...

मार्च 19, 2024 8:24 अपराह्न

views 35

मणिपुर में मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव के स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष संचालन के लिए कई कदम उठाये

 मणिपुर में मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव के स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष संचालन के लिए कई कदम उठा रहा है। मुख्‍य चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने आज जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है। इस बैठक में आंतरिक रूप से विस्‍थापित लोगों के ...

मार्च 19, 2024 8:22 अपराह्न

views 65

बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने मुम्‍बई पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को 2006 फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई

बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने मुम्‍बई पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को 2006 फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्‍यायालय के बरी करने के आदेश को रद्द करते हुए न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति गौरी गोड्से की खंडपीठ ने आज कहा कि ट्रायल कोर्ट ने महत्‍वपूर्ण सबूतों...

मार्च 19, 2024 8:10 अपराह्न

views 26

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। इसमें पुणे अस्‍पताल को प्रथम और लखनऊ को दूसरा स्‍थान मिला है। यह पुरस्कार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक और सेना मेडिकल कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट ज...

मार्च 19, 2024 8:03 अपराह्न

views 21

संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी गजा में अकाल की स्थिति है

 संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी गजा में अकाल की स्थिति है। यहां 70 प्रतिशत लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण और खाद्य असुरक्षा अकाल के स्तर से अधिक हो गई है।

मार्च 19, 2024 8:02 अपराह्न

views 18

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। त्रिपुरा (पश्चिम) लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। अगरतला में आज राज्य के मुख्य निर्वाचन ...