मार्च 20, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 24

लोकसभा चुनावः एमपी की 6 संसदीय सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

भोपाल संवाददाता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह संसदीय सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी होगी।

मार्च 20, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 13

लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी

लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में 17 राज्‍यों और चार केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की 39 सीटों, राजस्‍थान की 12 सीटों, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों, उत्तराखण्‍ड, असम और महाराष्‍ट्र की 5-5 सीटों, बिहार की 4, पश्च...

मार्च 20, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 18

बीते वर्ष पश्चिम बंगाल में रामनवमी साम्‍प्रदायिक-हिंसा षड़यंत्र के 11 और आरोपी गिरफ़्तार

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने पिछले वर्ष मार्च में पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान साम्‍प्रदायिक हिंसा से संबंधित षड़यंत्र के 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं- शमीम अहमद, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम, शमशाद आलम, मोहम्मद अली, सलीम जावेद, सरफराज आलम, फिरोज खान, मोह...

मार्च 20, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 15

दो-दिवसीय राजकीय-यात्रा पर कल भूटान जाएँगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से भूटान की दो-दिवसीय राजकीय-यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे से भी बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, यह यात्...

मार्च 20, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 24

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 स्थगित की गई

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024, जो भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में भी काम करती है, अब इस वर्ष 16 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले इस साल 26 मई को आयोजित होने वाली थी। ...

मार्च 20, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 29

महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ लोकपाल ने सीबीआई-जांच कराने के आदेश दिए

लोकपाल ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए हैं। लोकपाल ने अपने आदेश में कहा है कि रिकॉर्ड पर यह दिखाई पड़ता है कि मोइत्रा के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। इनकी  गहनता से जांच की जानी...

मार्च 19, 2024 9:51 अपराह्न

views 19

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित की

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा अब 16 जून को होगी। यह परीक्षा पहले 26 मई को आयोजित होनी थी। आयोग ने लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

मार्च 19, 2024 9:02 अपराह्न

views 27

एनआईए ने पश्चिम-बंगाल में पिछले साल मार्च में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने पश्चिम-बंगाल में पिछले साल मार्च में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।     एनआईए के अनुसार 11 आरोपियों की पहचान शमीम अहमद, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम, शमशाद आलम, मोहम्मद अली, सलीम जावेद, सर...

मार्च 19, 2024 8:58 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की 

लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की है। सूची में मेट्रो, रेलवे, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा,...

मार्च 19, 2024 8:56 अपराह्न

views 27

मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई कार्यालय ने लगभग 10 किलोग्राम कोकीन के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई कार्यालय ने लगभग 10 किलोग्राम कोकीन के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्‍त किये गये मादक पदार्थ की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने इथियोपिया के रास्‍ते भारत आई इंडोनेशियाई और थाईलैंड की 2 महिलाओं को पकड़ा। ये मादक पदार्थ दिल्ली और आसपास के इलाकों के...